कोटा। पमरे के कोटा रेलवे स्टेशन का विश्वस्तरीय विकास 207.63 करोड़ की लागत से किया जा रहा है। कोटा स्टेशन के पुनर्विकास का काम 29 अप्रैल 2025 तक पूरा करने का लक्ष्य है। यह स्टेशन नई दिल्ली-मुंबई लाइन पर स्थित एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों की समीक्षा मुख्यालय एवं मंडल स्तरीय अधिकारियों द्वारा निरंतर की जा रही हैं। स्टेशन डिजाइन के मानक तत्वों को ध्यान में रखते हुए कार्य तीव्र गति गति से किया जा रहा है।
कोटा स्टेशन के पुनर्विकास में शामिल बड़े कार्य:-
6765 वर्गमीटर के कुल क्षेत्रफल में फ्रंट साईस स्टेशन भवन का निर्माण कार्य, 2680 वर्गमीटर के कुल क्षेत्रफल में रियर स्टेशन भवन का विस्तार और पुनर्विकास, 36 मीटर चौड़ा कॉनकोर्स, 2600 वर्गमीटर में मौजूदा रेलवे संस्थान और सामुदायिक हॉल का निर्माण, 19000 वर्गमीटर में थ्रू रूफ, 8 लिफ्ट, 14 एस्केलेटर, 250 KWP का सोलर प्लांट इत्यादि।
वर्तमान कार्य प्रगति की स्थिति:-
नया रेलवे संस्थान का खुदाई, पीसीसी कार्य पूरा एवं फ़ुटिंग कास्टिंग और कॉलम की पहली लिफ्ट, टाई बीम के ऊपर कॉलम का कार्य तथा प्लिंथ बीम का कार्य प्रगति पर है। नया सामुदायिक भवन प्लिंथ बीम तक का काम पूरा हो गया है। बिजली उपकेंद्र का प्लिंथ बीम तक का काम पूरा हो गया है, कॉलम का काम स्लैब स्तर एवं इलेक्ट्रिक ट्रेंच, फ्लोर स्लैब का काम पूरा हो गया है। रियर स्टेशन बिल्डिंग के फाउंडेशन राफ्ट का काम पूरा हो गया।