डालचंद बघेल बने, ओबीसी मोर्चा के तहसील अध्यक्ष

कुम्हेर, भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष डालचंद बघेल का बघेल समाज के कुम्हेर तहसील अध्यक्ष बनने पर भाजपा शहर मंडल कुम्हेर की तरफ से माला, साफा पहनाकर कर एव प्रतीक चिन्ह भेटकर  स्वागत किया गया । इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा उपाध्यक्ष भगवान सिंह कटारिया बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक भूदेव शर्मा महामंत्री सतीश सेजवाल पूर्व पार्षद मोहन सिंह जाटव साहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे ।