दर्याव मोहन जी एवं मां पीतांबरा शक्तिपीठ मंदिर को रंगोली लाईट व फूल बंगाला से सजाया

भरतपुर, मां पीतांबरा शक्तिपीठ विकास समिति के अध्यक्ष श्याम सुंदर कटरा ने बताया कि दर्याव मोकहन जी मंदिर के महंत मोकहन दास महाराज के सानिध्य में समिति के पदाधिकारियों ने दोनों मंदिरों को रंग बिरंगी रंगोली बनाकर लाइट डेकोरेशन कर फूल बंगला से दुल्हन की तरह सजाया। मंदिर में सुंदर कांड का पाठ एवं हवन किया गया और पोसबड़ा का वितरण किया गया जिसमें सौरभ बंसल, मानिक, डेविड, पंकज, अजय, नेमीचंद पाराशर, गायत्री सोनी, अनीता शर्मा, आकाश मीणा, परशुराम पचौरी, बबलू किरार आदि मौजूद रहे तथा सभी ने कार्यक्रम में सहयोग किया।