डीग, यहां भरतपुर रोड पर कर्नल हरि सिंह की स्मृति में उनकी पुण्यतिथि पर श्री लोहागढ़ साहित्य एवं समाज सेवा समिति तरफ से काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी मुख्य अतिथि महाराजा विश्वेंद्र सिंह, हरि कृपा आश्रम कामा से श्री श्री 1008 संत शिरोमणि हरि चेतानपुरी महाराज, दिल्ली एम्स के पूर्व महानिदेशक डॉ पदम सिंह,कर्नल तेजराम, ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष एडवोकेट धर्मवीर सिंह आदि मंच पर उपस्थित थे। काव्य गोष्ठी में भरतपुर से श्याम सिंह जघीना, आगरा से कविता कनक, वेदराम नादान श्रीपुर, सौम्या खंडेलवाल, महेश माधव, उमेश पाराशर,समिति के अध्यक्ष कवि चंद्रभान चंद्र,परमेश्वरी देवी आदि ने जोरदार काव्य पाठ किया। इस अवसर पर कैप्टन कल्लू सिंह खोह, कैप्टन कालूराम गुहाना कैप्टन बच्चू सिंह, सूबेदार मेजर रमेश चंद्र शर्मा, दौलत राम सोनी, नंदराम ड्राइवर, कोटा के चेतन चीता, डॉक्टर नरेंद्र डागुर, सरपंच राजाराम सिनसिनी, ब्राह्मण सभा के जिला अध्यक्ष मोहन स्वरूप पाराशर, आदि भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।