जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाने का निर्णय* समन्वय मानस मंडल की बैठक संपन्न*…..बारां 31 जुलाई । समन्वय मानस मंडल मनोहरघाट शिवाजी नगर की कार्यकारिणी एवम मार्गदर्शक मंडल की एक बैठक भरत पोरवाल की अध्यक्षता में शनिवार देर शाम को मनोहर घाट पर संपन्न हुई ।समन्वय मानस मंडल के मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता व मंत्री त्रिलोक गुप्ता ने बताया कि बैठक में कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने, गौशाला व मंदिर निर्माण तथा मंदिर परिसर में असामाजिक तत्वों के प्रवेश को रोकने के लिए सीसीटीवी कैमरा लगाने पर भी विचार विमर्श हुआ। वर्ष पर्यंत मंदिर में उत्सव समारोह मनाने के लिए भी समिति का गठन किया गया जिसमें नरेश राठौड़ , ओम प्रकाश गुप्ता, भगवान लाल कसेरा, श्याम मेहता तथा रमेश चंद शर्मा शामिल है इसी प्रकार बनाई निर्माण समिति में रामस्वरूप राठौर, महेंद्र गोयल कमल ठाकुर,महेश गुप्ता, रामबाबू शर्मा, नेमी चंद गुप्ता लिए गए हैं गौशाला प्रबंधन के लिए बनाई गई समिति में प्रभारी हरि प्रकाश शर्मा के अलावा उपाध्यक्ष शिवशंकर चतुर्वेदी,बाबू लाल शर्मा ,बाबूलाल सोनी ,रामेश्वर गुप्ता, नरेंद्र गोयल को लिया गया है । अध्यक्ष,मंत्री,कोषाध्यक्षउक्त सभी समितियों में शामिल रहेंगे ।
संवाददाता विष्णु भारद्वाज बारां राजस्थान