जोधपुर विद्युत वितरण समिति संघ की बैठक में पाली को एम बी सी मॉडल देने का, विरोध का लिया निर्णय
फालना, महेंद्र मेवाड़ा
फालना जोधपुर विद्युत विद्युत श्रमिक संघ की बैठक श्रमिक संघ के डिस्कोम मंत्री सुख सिंह खंगारोत की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में डिस्कॉम निगम प्रशासन द्वारा पाली सिटी को (एम बी सी मॉडल) निजीकरण करने हेतु टेंडर जारी किया है। खंगारोत ने बताया कि निगम प्रशासन के पाली सिटी को निजी हाथों में सौंपने के विरोध में श्रमिक संघ आंदोलन करेगा एवं दिनांक 29 अगस्त सोमवार को पाली वृत के हर उपखंड पर श्रमिक संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे एवं एमसीबी मॉडल का टेंडर निरस्त करने की मांग करेंगे ।खंगारोत ने बताया कि निजी करण होने से कर्मचारियों, किसानों ,व्यापारियों ,उद्यमियों एवं आम जनता को परेशानी होगी अतः सभी को निजी करण का विरोध करना चाहिए इस अवसर पर बैठक में वृत अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा, महामंत्री जीवन देवासी चंडावल, फालना उपखंड अध्यक्ष दीपक चौरसिया, बाली अध्यक्ष परबत सिंह श्री सेला, श्याम सिंह चौधरी खुडाला ,सादड़ी अध्यक्ष इंद्र सुथार, देसूरी अध्यक्ष अमृतलाल ,शंकरलाल बोराणा, रतन लाल मीणा,भूपेंद्र सिंह भाटी देवाराम परिहार छैल सिंह खिदारा, रवि डांगी आदि श्रमिक संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे।