गौतम के गट्स JODHPUR ईस्टर्न फाउंडेशन ऑफ़ आर्ट एंड कल्चर के द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला प्रतियोगिता कलाकारों को प्रोत्साहित करने के लिए हर वर्ष आयोजित किया जाता है। इसका परिणाम अभिज्ञ विचारकमन्डली द्वारा घोषित किया गया है। इस प्रतियोगिता में पुरे भारत से २५८ कलाकृतियाँ हस्तगत हुई थी। प्रदर्शनी के लिए प्रोफेशनल केटेगरी से ५३ व स्टुडंट केटेगरी से ४७ प्रविष्टियों का चयन किया गया। इनमे से १० प्रोफेशनल आर्टिस्ट और १२ स्टुडंट आर्टिस्ट को इएफएसी की तरफ से पुरस्कृत किया जायेगा। इसके अलावा इ फ ए सी के सृजन सम्मान के लिए विशिष्ट कलाकार, श्री विद्यासागर उपाध्याय को संस्था द्वारा चयनित किया गया। श्री उपाध्याय अपनी सृजन कला के द्वारा समाज को नई दिशा दे रहे हैं व अनेक कलाकारों की सृष्टि करने में सफल हुए हैं। उनकी निस्वार्थ कामना के लिए उन्हें यह सृजन सम्मान दिया जा रहा है। प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडली में विश्वकर्मा आचार्य, शांतिनिकेतन कला महाविद्यालय, मैसूर; वेनुगोपाल वी जी, विशिष्ट चित्रकार, मुद्रण कला विभाग के मुख्य, बैंगलोर; यतीश कासरगोड, मुद्रण कला विभाग के मुख्य, राजमाता कृष्णा कुमारी गर्ल्स पब्लिक स्कूल, जोधपुर शामिल थे। सभी विचारकों ने एक-एक कलाकृतियों का अनुध्यान करते हुए समस्त नियमों के साथ सृजनशीलता तथा नूतनता के आधार पर विजेताओं का नाम घोषित किया। प्रोफेशनल केटेगरी के परिणाम- राकेश कुमार सोनी, भोपाल (श्रेष्ठ कला पुरस्कार); अर्चना जेना, उड़ीसा (श्रेष्ठ छवि पुरस्कार); लखविंदर सिंह, चंडीगढ़ (श्रेष्ठ ग्राफ़िक पुरस्कार)। हाइली कमांडेड पुरस्कार शिल्पी- देवव्रत दे (जोधपुर), नीरजा चांदना पीटर्स (नई दिल्ली), अनीता कुमारी (पटना), सरोज रानी (वाराणसी), अत्तरी चेतन (बेंगलुरु), ज्योतिर्मय दलपति (बेंगलुरु), प्रवीण खेर (भोपाल)। स्टूडेंट केटेगरी के परिणाम- लोहित पट्टर, बेंगलुरु (श्रेष्ठ कला पुरस्कार); बिभु रंजन मोहंती, हरयाणा (श्रेष्ठ छवि पुरस्कार); मिनाक्षी नायक, उड़ीसा (श्रेष्ठ ग्राफ़िक पुरस्कार)। हाइली कमांडेड पुरस्कार शिल्पी- सत्य प्रकाश स्वाईं (केंद्रापाड़ा), साहिल कुमार (खैरागढ़), दिलीप देवीदास कोसोड़े (मुंबई), नबमिता मजूमदार (कोलकता), दानिश खान (चंडीगढ़), प्रणाली केतन दिघे (मुंबई), जी प्रमुख भट (बेंगलुरु), गीतांजलि साहू (बालेश्वर), अग्रिम अग्रवाल (जोधपुर)। यह पूरी प्रक्रिया इ एफ ए सी के संपादक कामिनी कांत स्वाईं के तत्वावधान में हुआ था। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप्त किशोर दास ने बताया की प्रदर्शनी १९ से २२ मई तक चलेगा। समापन समारोह में पुरस्कार वितरण किया जाएगा।