सजाई रंगोली, मतदाता जागरूकता दिया संदेश
बूंदी, 25 अक्टूबर। मतदाता जागरूकता के लिए की जा रही स्वीप गतिविधियों के तहत बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट परिसर सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर रंगोली सजाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने कलेक्ट्रेट परिसर में बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया और इसकी सराहना की और आगामी 25 नवंबर को अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक जय यादव, अतिरिक्त जिला कलक्टर हेमराज परिडवाल एवं महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भैरू प्रकाश नागर भी मौजूद रहे।
महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओ ने बूंदी शहर तिराहे और चौराहों पर रंगों से रंगोली सजाकर आगामी 25 नवंबर को अधिकाधिक संख्या में मतदान करने के संदेश दिया। कार्यकर्ताओं ने चौगान गेट, अहिंसा सर्किल व कलक्ट्रेट में रंगोली सजाकर आओ मतदान करें, मतदान अवश्य करें जैसे स्लोगन से मतदाता जागरूकता संदेश प्रसारित करेंगे।
महिला पर्यवेक्षक अनिता शर्मा, लीला पंचोली, ज्योति गोडसे व कार्यकर्ता मोनिका शर्मा, आशा, रुचि शर्मा, यासमीन , परवीन , ममता , किरण, संगीता , दीपिका ,बीना,अंजू , तनुजा आदि ने वोट करूंगी तभी आगे बढ़ूंगी की थीम पर रंगोली सजाकर वोट करने का सन्देश दिया।