गौमाता के लिए गौसेवकों का समर्पण सराहनीय, गौमाता के सम्मान की लड़ाई में एकजुट होकर लड़े हिंदू - पवन कुमार बैरागी

गौमाता के लिए गौसेवकों का समर्पण सराहनीय, गौमाता के सम्मान की लड़ाई में एकजुट होकर लड़े हिंदू - पवन कुमार बैरागी

गौमाता को शीघ्र न्याय मिले जिला कलेक्टर गौसेवकों की मांगे शीघ्र माने - संदीप देवगन

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी 2 दिसंबर मधुशाला निर्माण हेतु गौ सेवकों के धरने का 12 वे दिन भाजपा उपसहकारिता प्रकोष्ठ बूंदी के जिला संयोजक पवन कुमार बैरागी ने धरना स्थल पर पहुँचकर गौसेवकों को समर्थन दिया और कहाँ की खंड-खंड में बंटे हिंदू (सनातनीयों ) को धिक्कार है जो धर्म पुज्या गौ माता के हक अधिकार के लिए 12 दिन धरना लगाने के बावजूद न्याय नहीं मिल पा रहा ऐसे में लगता है गौ हित में कार्य करने की जिला कलेक्टर व राजस्थान सरकार कि कोई इच्छा शक्ति नहीं है.
में कहुंगा बुंदी के नेता व सभी हिंदू संगठन गौमाता के लिए एक मंच पर आए गौ माता को उचित समाधान व न्याय दिलाएँ
आगे बताया कि प्राचीन काल से ही गौमाता के लिए हर गाँव, ग्राम पंचायत में गौचर, चरागाह भुमियां संरक्षित है परंतु दबंगों ने नेताओं की सरपरस्ती में उन चरागाह भुमियों पर अवैध कब्जे कर रखें है और कोई अधिकारी ठीक से कार्य करने को इच्छुक है तो नेताओं के दबाव में वह भी कर नहीं पाता जिसका खामियाजा अमुख गौ वंशों को चुकाना पढ़ रहा हैं.
तथा में गौपाल माहेश्वरी और उनकी टीम का सधन्यवाद आभार व्यक्त करता हूँ मैं 5-7 वर्षों से इनकी मन लगाकर कि जा रही गौसेवा को देख रहा हूँ जो बुंदी शहर सहित दुर ग्रामीण क्षेत्रों तक जाकर दुर्घटनाग्रस्त, घायल बीमार गौ वंशों को पशु चिकित्सालय बुंदी में लाकर इंसानों से भी अच्छी सार सम्हाल करते है और जिला प्रशासन द्वारा अनुभवहीन समिति का नन्दीशाला के लिए चयन करना संदेह उत्पन्न करता है जो समिति धरातल पर गौसेवा का कोई अनुभव नहीं रखतीं उसका चयन शीघ्र निरस्त किया जाना चाहिए और सेवाभावी समिति का चयन किया जाना चाहिए मुझे विस्वास है कि गौसेवकों के सघर्ष की जीत जरूर होगी जिला प्रशासन को झुकना होगा.

साथ ही धरना स्थल पर आये पूर्व सैनिक व वार्ड पार्षद संदीप देवगन ने कहा कि गौपाल गौसेवा संस्थान के गौसेवक एक फोन पर पहुँच कर घायल बीमार गौमाता को मिट्टी किचड़ से भी निकाल तुरंत इलाज कर राहत प्रदान करते हैं व सार सम्हाल करते हैं इनकी सेवा सराहनीय है परन्तु बड़े शर्म की, बड़े दुःख की बात है जिस गौ माता का दूध पीकर हम बड़े हुए ताकतवर, बलिष्ठ बने आज उस गौमाता की दयनीय स्थिति है वह दरदर भटकने पर मजबूर है ऐसे में यही कहुंगा गौमाता को शीघ्र न्याय मिले जिला कलेक्टर गौसेवकों की मांगे शीघ्र माने.

धरना स्थल पर गौसेवक गौपाल माहेश्वरी अध्यक्ष प्रहलाद मीणा रामबाबू श्रृंगी लोकतंत्र गुर्जर लखन गौतम ओम मेघवाल एडवोकेट पुरुषोत्तम श्रृंगी गिरिराज गुर्जर कौशल यादव लक्ष्मी नारायण श्रृंगी बलराम मीणा निरंजन मीणा संत भगवानदास नन्दसिंह सोलंकी पुरुषोत्तम श्रृंगी मनोज प्रजापत सुरेश प्रजापत योग्यश मेहरा दीपचंद मीणा अभिमांशु सिह सुरज गुर्जर रमेश चन्द्र सैनी बाबुलाल पंचोली, विक्रम बंजारा शिवम् शर्मा मूलचंद शर्मा मधु यादव ओमप्रकाश बैरागी आदि ने अपना समर्थन दिया