लंपी ग्रस्त गायों के इलाज हेतु केड गौशाला पहुंचे दीपेंद्र सिंह शेखावत

लंपी ग्रस्त गायों के इलाज हेतु केड गौशाला पहुंचे दीपेंद्र सिंह शेखावत

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के
केड गौशाला में समाजसेवी दीपेंद्र सिंह इंद्रपुरा के नेतृत्व में लंपी ग्रस्त गायों को डॉ मोहन सिंह को बुलवाकर उनका इलाज करवाया गया l समाजसेवी दीपेंद्र सिंह शेखावत ने जब से गायों में लंपी नामक जैसी भयानक बीमारी आई है तब से हर जगह जा जाकर गायों की सेवा की है l और उन्हें दवाई दिलाई गई जहां से लंबी ग्रस्त गायों की सूचना मिलती है तुरंत मौके पर पहुंचकर गायों की सेवा की जाती है l जिस किसी भी कार्यकर्ता के द्वारा सूचना मिलती है तो तुरंत पहुंच कर गायों को निशुल्कदवाई उपलब्ध करवाई जाती है l और उनकी हर संभव मदद की जाती है l