जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के प्रतिनिधि मंडल मिले राज्यपाल से जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर की वार्ता

जयपुर ! अतुल्य संसार जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के पदाधिकारी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग को लेकर राज्य के राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष नारायण राम चौधरी के नेतृत्व में पूर्व विधायक एवं फाउंडेशन के संरक्षक ज्ञानदेव आहूजा के सानिध्य में प्रदेश संयोजक सुमन शर्मा प्रदेश संयोजक सरदार जसवीर सिंह प्रदेश महामंत्री कुलभूषण बैराठी सहित 5 सदस्य प्रतिनिधिमंडल गुरुवार दोपहर 1:00 बजे गवर्नर हाउस में मुलाकात की 11 जुलाई को प्रदेश के प्रतिनिधि मंडल द्वारा दिए गए ज्ञापन पर चर्चा की राज्यपाल कलराज मिश्र ने बढ़ती जनसंख्या वृद्धि दर पर चिंता जताई एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन प्रेषित किया साथ ही राजस्थान में सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने के लिए चर्चा की शीघ्र जनसंख्या नियंत्रण कानून आसाम एवं उत्तर प्रदेश की तर्ज पर राजस्थान में भी लागू हो इसको लेकर फाउंडेशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल महोदय से आग्रह किया राज्यपाल महोदय ने सकारात्मक आश्वासन दिया