जयपुर। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज सुबह ट्वीट करके जानकारी दी है कि वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने कहा की उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। और जो भी लोग पिछले दिनों में उनके टच में आये हैं वे खुद को आइसोलेट करके अपना टेस्ट करवायेंं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री, जो पिछले तीन दिनों से उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड में चुनाव प्रचार के लिए बड़े पैमाने पर रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनमें कोरोना के हल्के लक्षण मिले हैं। ।
अरविंद केजरीवाल का ट्वीट
I have tested positive for Covid. Mild symptoms. Have isolated myself at home. Those who came in touch wid me in last few days, kindly isolate urself and get urself tested
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) January 4, 2022
दिल्ली में कोराना का हाल
स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली में सोमवार को पिछले 24 घंटों में 4,099 नए कोरोना के मामले सामने आये हैं। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक, दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 6.46 फीसदी है। 6,288 COVID-19 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। वहीं सोमवार को कोरोना के कारण एक मौत भी हुई है।
वहीं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा, "तीन प्रयोगशालाओं से 30-31 दिसंबर की जीनोम अनुक्रमण रिपोर्ट के अनुसार, 81 प्रतिशत नमूने ओमाइक्रोन से संक्रमित थे। अधिकांश मामले ओमाइक्रोन के हैं।"
दिल्ली में लग सकते हैं अधिक प्रतिबंध
दिल्ली में प्रतिबंधों को बढ़ाने के निर्णय के लिए दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की आज बैठक होगी। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली को "रेड अलर्ट" प्रतिबंधों का सामना करना पड़ता है जिसमें आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कुल कर्फ्यू, गैर-जरूरी दुकानों, मॉल और सैलून को बंद करना और सार्वजनिक परिवहन, शादियों और अंत्येष्टि पर अधिक प्रतिबंध लगाये जा सकते हैं।