जन्मदिन के बहाने जयपुर में शक्ति प्रदर्शन किया। सचिन पायलट को कुल मिलाकर 21 विधायक और मंत्री जन्मदिन की बधााई देने पहुंचे जिसमें 7 गहलोत गुट के माने जाते हैं। बता दें कि कल यानि 7 सितंबर को सचिन पायलट का जन्म दिवस है।
दरअसल कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा होने के बाद से ही पायलट गुट आक्रकम तरीके से सक्रिय हो गया है। और लगतार सचिन पायलट को राजस्थान का मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। सचिन को सीएम बनाने की मांग में कई विरोधी गुट के सदस्य भी अब उनके साथ हैं।
पायलट के जन्मदिवस के एक दिन पहले आज जयपुर के सिविल लाइंस में जुटे हजारों समर्थक व कांग्रेस कार्यकर्ताओं पायलट को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। बाड़ी ;धौलपुर से विधायक गिर्राज मलिंगा भी पायलट से मिलने पहुंचे जो की गहलोत के ग्रुप से माने जाते हैं। लेकिन मलिंगा धौलपुर में एक जेइएन के मारपीट मामले में गिरफ्तार किये जानें के बाद वे गहलोत से खफा हो गये।
मंगलवार सुबह से ही जयपुर के अलावा बूंदी, टोंक, कोटा, दौसा, भरतपुर से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पायलट के घर पहुंचना शुरू हो गया था। दरअसल सचिन का जन्मदिन 7 सितंबर को है। लेकिन राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने के लिए वे कन्याकुमारी जा रहे हैं। इसलिए आज ही उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं से मिलने का प्रोग्राम रखा। ट्विटर पर ट्रेंड कर रहे पायलट सोशल मीडिया पर भी सचिन पायलट से जुड़े हैशटैग सुबह से ट्रेंड कर रहे हैं। सचिन संग राजस्थान के साथ अब तक 39 हजार से ज्यादा लोग ट्वीट कर चुके हैं।