उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगा दातों का कैंप , लोगों को मिला लाभ
स्वस्थ मुंह ही सेहत का आधार है ........डॉक्टर सुमन मीणा
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी
स्थानीय कस्बे में जयपुर रोड पर स्थित राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में राज्य सरकार के निर्देशानुसार दांतों का कैम्प लगाया गया l दातों के कैंप का शुभारंभ उदयपुरवाटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर अनिमेष गुप्ता ने किया l वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर सुमन मीणा ने शिविर के दौरान कहा कि स्वस्थ मुंह में ही सेहत का आधार है अतः सभी को अपने दांतों की देखभाल अच्छी तरीके से करनी चाहिए l जिसमें वरिष्ठ दंत चिकित्सक डां.सुमन मीणा व वरिष्ठ दंत चिकित्सक डां.मुकेश ने अपनी सेवाएं दी l इस दौरान झुंझुनूं से आये डां.मुकेश शर्मा ने दांतों में होनी वाली बिमारियों के बारे जानकारी दी l वहीं डां.सुमन मीणा व डां मुकेश ने कैम्प में आये मरिजो का ईलाज किया l तथा दांतों मे होने वाली बिमारियों जैसे मसूड़ों में खून आना ,दांतों में दर्द होना,दांतों का हिलना तथा अन्य प्रकार की बीमारी के बारे में बताया l तथा समय पर ईलाज कैसे किया जा सके इस बारे में परामर्श दिया l इस दौरान कई मंरिजो का ईलाज किया गया वहीं नि: शुल्क दवाईयां दी गई l