डीग के 8 ग्राम पंचायतों में विकसित भारत शिविर किए आयोजित

डीग, विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शुक्रवार को डीग के 8 ग्राम पंचायतों में शिविर आयोजित किए गए।जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (एसीईओ) देवेंद्र परमार ने बताया कि आज डीग के ग्राम पंचायत परमदरा, सामई, दांतलौठी, श्योरावली, बंधाचौथ, जाटौली थून, सोनगांव और कुचावटी में शिविर आयोजित हुए। वहीं कामां के ग्राम पंचायत विलंग, औलन्दा, धर्मशाला, गढाजान, अकाता और सतवास, पहाड़ी के ग्राम पंचायत पथराली, गोपालगढ़ और बोडोली डहर और कुम्हेर के ग्राम पंचायत सांतरुक, अभौर्रा, कूम्हां, लखन और दांदू में भी शिविर आयोजित किए गए ।

एसीईओ ने बताया कि सभी अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया गया है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित फॉलो अप कैंप में पात्र व्यक्तियों को शत प्रतिशत लाभान्वित करवाना सुनिश्चित करें। साथ ही केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं की जानकारी और उनमें पंजीकरण करवाना सुनिश्चित कराया जाए । शिविरों में विभिन्न विभागों द्वारा कैंप लगाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के आवेदन लिए जाते हैं एवं शिकायतों का मौके पर निराकरण किया जाता है।विकसित भारत शिविर में महिलाओं, युवाओं, किसानों और वृद्ध जनों की सामाजिक एवं आर्थिक समृद्धि के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के संचालन में शिविर आयोजित किया जा रहे हैं।

शिविर में केंद्र सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं के माध्यम से समाज के कमजोर से कमजोर व्यक्ति को सामाजिक सम्मान और आर्थिक समृद्धि का मार्ग प्रशस्त हुआ है। यहां आयोजित किए जाएंगे शिविर जिला परिषद के एसीईओ ने बताया कि शनिवार को डीग के ग्राम पंचायत बरई, पसोपा, घमारी, कासौट और मवई में शिविर आयोजित किए जाएंगे।