विकसित भारत संकल्प यात्रा - योजनाओं से आमजन हो रहे लाभान्वित
कोटा 5 जनवरी। विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत शुक्रवार को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर आयोजित किए गए जिनमें विधायक श्रीमती कल्पना देवी, जिला प्रमुख मुकेश कुमार मेघवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
नया बस स्टैंड 80 फीट रोड शिविर में भी सुनीता व्यास, कृष्ण कुमार सोनी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे एवं ग्रामीण क्षेत्र सांगोद की ग्राम पंचायत दिल्लीपुरा में जिला प्रमुख मुकेश कुमार मेघवाल व अन्य जनप्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार की योजनाओं की विस्तार से जानकारी देकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
नोडल ऑफिसर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ममता तिवाडी ने बताया कि शिविरों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं, छात्रों एवं संस्थाओं को सम्मानित कर उनको प्रोत्साहित किया गया। मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अनुभव साझा किये ताकि अन्य व्यक्ति भी योजनाओं का लाभ ले सकें। स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान भारत योजना, पीएम उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि एवं आधार अपडेशन तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा आमजन को योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई, पंजीकरण किया गया।
उन्होंने बताया कि इटावा की ग्राम पंचायत बागली व जटवाडा, सांगोद की दिल्लीपुरा व दीगोद, सुल्तानपुर की कोटसुआं व दीगोद एवं खैराबाद की कुदायला व सातलखेडी में भी शिविर आयोजित किये गए। जिनमें आयुष्मान योजना, पीएम आवास योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना की जानकारी आमजन को दी गई और पात्र व्यक्तियों का पंजीयन योजनाओं के तहत किया गया। इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा ड्रोन के माध्यम से खेतों में नैनो यूरिया के छिड़काव का प्रदर्शन भी किया गया।
नगर पालिका क्षेत्र में लगेंगे शिविर-
विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत 6 जनवरी को नगर निकाय क्षेत्र रामगंजमंडी में खैराबाद बस स्टेंड सामुदायिक भवन व गोरधनपुरा स्कूल में, 7 जनवरी को सुकेत में खेल मैदान में तथा 8 जनवरी को नगर निकाय क्षेत्र सांगोद में नगर पालिका डोम में शिविर लगेगा।
ग्राम पंचायत में लगेंगे शिविर-
8 जनवरी को पंचायत समिति सांगोद की कमोलर व खडिया, सुल्तानपुर की मंूडला एवं खैराबाद की पीपाखेडी व लक्ष्मीपुरा में प्रचार वाहन पहुंचेगा एवं शिविर लगेंगे।