किशोरपूरा के भैरू जी मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता, भक्तों ने पाया प्रसाद

किशोरपूरा के भैरू जी मन्दिर में श्रद्धालुओं का तांता, भक्तों ने पाया प्रसाद

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के किशोरपूरा गांव के प्रसिद्ध लोक देवता खुतड़मल भैरूजी मन्दिर में शनिवार को भक्तों का तांता लगा रहा। गांव के जे० पी ० खटाना ने भैरू बाबा के सवामनी प्रसाद का आयोजन किया जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद पाया। गांव के समान सेवी सुरेश मीणा किशोरपुरा ने भी आज भैरूजी महाराज के दर्शन कर मन्नत मांगी। इस अवसर पर ककराना के पूर्व सरपंच शीशराम खटाना, भूरा राम गुर्जर पोंख, चनिजा, बुधराम, गिरधारी, राधेश्याम, जयप्रकाश, प० नरेश शर्मा चन्दन सिंह शेखावत , सुमेर गुर्जर , राजेश खटाना , लीला राम खटाना, मनी राम , सहित कई भक्त मौजूद थे।