जाखल में दिव्य सन्देश यात्रा का स्वागत,आरती में उमड़े श्रद्धालु

संवाददाता सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी / गुढ़ागौड़जी
विश्व सनातन धर्म संघ व भगवत जन कल्याण मिशन के तत्वावधान में निकाली जाने वाली पंडित गणेशनारायण बावलिया बाबा की दिव्य सन्देश यात्रा का जाखल में स्वागत किया गया। सौन्थलिया गेस्ट हाउस स्थित बालाजी मंदिर में प्रभूशरण तिवाड़ी,बालकृष्ण चौरासिया, रामसिंह देग,सुरेश कुमार, श्यामसुंदर राणा,सिकन्दर राव,ग्यारसीलाल तथा अमित फोगाट ने बाबा का मंगलपाठ किया।उसके बाद सामुहिक आरती की गई।इस मौके पर श्यामसुंदर सौन्थलिया, मूलचंद पारीक,जगदीश प्रसाद टेलर, सुरेन्द्र पारीक,रतनलाल चोटिया, सांवरमल मीणा,श्रीचंद सैनी आदि मौजूद रहे।इससे पूर्व बाबा की जन्मस्थली बुगाला स्थित बावलिया बाबा मंदिर में मंगलपाठ किया गया।