मंदिरों में लगाई धोक मांगी मन्नते
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती धार्मिक तीर्थ स्थल लोहार्गल धाम में स्थित सूर्य कुंड में श्रद्धालुओं ने स्नान किया व हजारों श्रद्धालुओं ने पुण्य स्नान कर मत्था ठेका l
श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर वेंकटेश पीठाधीश्वर महाराज ने बताया वैशाख महीने की अमावस्या के दिवस हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य कुंड का स्नान कर भगवान सूर्य नारायण एवं भगवान विष्णु स्वरूप वेंकटेश बालाजी महाराज मंदिर पर जाकर धोक लगाई एवं इस अमावस्या काल में किया हुआ दान पुण्य एवं विशेष पित्र कार्य का चौगुना फल मिलने के कारण सैकड़ों लोगों ने भगवान वेंकटेश बालाजी मंदिर मैं सामूहिक पित्र तर्पण कर पित्र पूजन एवं यज्ञ किया l इस कार्य से हमारे पितरों को मुक्ति प्राप्त होती है एवं उनकी आत्मा का भार मुक्त होकर वह पुण्य आत्मा में परिवर्तन होकर ठाकुर के चरणों में की ओर प्रस्थान करती है और हजारों श्रद्धालुओं ने सूर्य मंदिर वेंकटेश मंदिर शिव मंदिर वह विभिन्न मंदिरों में भी पूजन कर पितरों को मुक्ति दिलाने का कार्य किया एवं अन् धन दान पुण्य किया l