टाइगर हिल पर मांधाता बालाजी मेले में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन मेला समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 51 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
टाइगर हिल पर मांधाता बालाजी मेले में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मेला समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन 51 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा बूंदी राजस्थान
बूंदी 2 जनवरी, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी टाइगर हिल स्थित मांधाता बालाजी का प्राकट्य उत्सव 1 से 4 जनवरी मनाया जा रहा है इस अवसर पर मेले का आयोजन हुआ श्रद्धालुओं ने किए दर्शन पहाड़ी की तलहटी में हुआ रक्तदान शिविर का आयोजन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किया रक्तदान
राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण सदस्य भरत शर्मा ने राम दरबार पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया शिविर में युवाओं और महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया भाजपा नेता रुपेश शर्मा ने 76 वीं बार रक्तदान कर युवाओं को अधिक से अधिक रक्तदान करने को प्रेरित किया इस दौरान समाजसेवी अशोक जैन पार्षद संदीप देवगन टीकम जैन पितांबर शर्मा सर्वदमन शर्मा मुकुट शर्मा महेश शर्मा हर्षवर्धन भटनागर राजेश खोईवाल प्रभात जैन पप्पू मेघवाल महेश जिंदल अमन जिंदल संदीप श्रृंगी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे