नवरात्रों में होंगे कलश यात्रा एवं मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम ।

यतीश कुमार शर्मा आमेर | जयपुर नगर निगम के आमेर क्षेत्र में हैरिटेज वाड॑ न. 3 के पार्षद प्रत्याशी एवं पूरी प्रदेश सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (प्रयावरण संरक्षण प्रकोष्ठ) महेश कुमार सैनी के द्वारा आज ज्वाला माता कलश यात्रा व मूर्ति स्थापना के कार्यक्रम के लिए आमेर विधायक प्रत्याशी सचिव राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी आदरणीय प्रशांत सहदेव शर्मा को निमंत्रण देते हुए पोस्टर का विमोचन करवाया गया। सभी भक्तों से ज्वाला माता की कलश यात्रा में भाग लेने का निवेदन किया गया दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को कलश यात्रा प्रात 8:00 बजे विश्वकर्मा मंदिर पीली की तलाई से टपटा का चौराहा माता जी के मंदिर पहुंचेगी दिनांक 8 अक्टूबर 2021 को माता के भजन मूर्ति स्थापना कार्यक्रम होंगे।