चंंवरा किशोरपुरा के मोरिंडा धाम से 15 जुलाई को जाएंगे श्रद्धालु 11 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर,

चंंवरा किशोरपुरा के मोरिंडा धाम से 15 जुलाई को जाएंगे श्रद्धालु 11 दिवसीय धार्मिक यात्रा पर

गोगामेड़ी कुरुक्षेत्र अमृतसर ऋषिकेश अयोध्या ,नगर गोरखपुर बनारस चित्रकूट प्रयागराज मथुरा गोवर्धन वृंदावन भर्तहरी सहित कई विश्व प्रसिद्ध धामों के करेंगे दर्शन

तीर्थ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु 2 दिन में करे संपर्क

संत महात्मां राम नाम की ध्वजा दिखाकर भक्तों को कोच बस में बैठाकर करेंगे रवाना


सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के
चंवरा -किशोरपुरा स्थित पलटू दास अखाड़े के मोरिंडा धाम से आसपास के गांवों के आध्यात्मिक लोग देश के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा पर जाएंगे। पंचमुखी सेवा समिति के सुरेश मीणा किशोरपुरा डॉक्टर सांवरमल सैनी इंद्र सिंह पोंख ने बताया कि शुक्रवार 15 जुलाई को प्रातः 9:15 बजे राज ट्रैवल्स की कोच बस में प्रस्थान करने वाली इस तीर्थ यात्रा का शुभारंभ संत महात्माओं के द्वारा विधिवत रूप से राम नाम की ध्वजा दिखाकर किया जाएगा। यह यात्रा देश के विभिन्न धामों पर जाएगी। 15 जुलाई को मोरिंडा धाम से चलकर प्रसिद्ध गोगामेड़ी धाम व गोरख टीला पहुंचेगी जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। 16 जुलाई को कुरुक्षेत्र व स्वर्ण मंदिर अमृतसर के दर्शन कर रात्रि को हरिद्वार में विश्राम होगा। 17 जुलाई को ऋषिकेश के प्रख्यात मंदिरों के दर्शन किए जाएंगे। 18 जुलाई को इलाहाबाद प्रयागराज संगम में स्नान व चित्रकूट में माता अनुसूया के दर्शन किए जाएंगे।19 जुलाई को काशी विश्वनाथ मोक्ष नगरी बनारस परिक्रमा। 20 जुलाई को गोरखपुर सिद्ध पीठ व मगर स्थित कबीर दास आश्रम के दर्शन। 21-22 जुलाई को राम नगरी अयोध्या भ्रमण, रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन तथा सरयू स्नान। 23-24 जुलाई को मथुरा वृंदावन गोवर्धन परिक्रमा। 25 जुलाई को मथुरा से प्रस्थान कर सड़क मार्ग पर अलवर स्थित बाबा भृर्तहरि तथा त्रिवेणी धाम शाहपुरा के दर्शन कर वापस मोरिंडा धाम पहुंचेंगी। यात्रा में यात्रियों को खाने-पीने के लिए बर्तन एवं बिस्तर स्वयं को लाने होंगे। यात्रा तकरीबन 4000 किलोमीटर से अधिक की होगी। बस में 52 यात्रियों के बैठने की व्यवस्था होगी। अभी सेवा समिति द्वारा यात्रियों की मात्र रुपयों में बुकिंग शुरू की गई है जिसमें 35 यात्रियों की बुकिंग की जा चुकी है। शेष यात्री बुकिंग के 2 दिन में 13 जुलाई की रात्रि तक सेवा समिति के मोबाइल नंबर 9928465575, 9649448852 पर संपर्क कर सकते हैं। बताया जाता है कि इस क्षेत्र से यह पहली ऐतिहासिक धार्मिक तीर्थ यात्रा है।