श्री हंसनला बालाजी धाम पर हुआ धर्म सभा का आयोजन

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
सीकर जिले के गुहाला के पास स्थित श्री हंसनला बालाजी धाम पर श्री श्री मोनी जी महाराज की अध्यक्षता में एक धर्म सभा का आयोजन किया गया l जिसमें 31 दिसंबर को आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु विचार विमर्श किया गया l

31 दिसंबर को होगा भंडारे का आयोजन

11 जोड़ों द्वारा रुद्राभिषेक का कार्यक्रम भी होगा

श्री श्री मोनी जी महाराज ने इच्छा प्रकट की है कि पूर्व में आयोजित श्री राम महायज्ञ में बनने वाले यजमानो को सम्मानित किया जाए l कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समितियों का गठन कर जिम्मेदारी दी गई l मिली जानकारी के अनुसार 31 दिसंबर को दिन में हंस नाला बालाजी धाम आश्रम पर भंडारे का आयोजन किया जाएगा l इसके साथ ही 11 जोड़ों द्वारा रुद्राभिषेक का कार्यक्रम भी आयोजित होगा l धर्म सभा का संचालन समाजसेवी पूर्व उप प्रधान मदन लाल भावरिया ने किया l इस दौरान कालूराम सैनी, रोहिताश सैनी ,शिवराज सिंह, सोहन लाल सैनी, जय सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे l