पचलंगी में श्री मातेश्वरी धाम पर हुआ धर्म सभा का आयोजन

पचलंगी में श्री मातेश्वरी धाम पर हुआ धर्म सभा का आयोजन

551 प्रतिभाओं व समाजसेवियों का होगा सम्मान

रामदेव नवयुग मंडल पचलंगी वार्ड नंबर 3 के कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान

संतों का भी होगा सम्मान व प्रवचन भी होंगे

दुल्हन की तरह सज-धज कर तैयार है पचलंगी का कुश्ती दंगल मैदान

सुमेर सिंह राव

उदयपुरवाटी l
उपखंड क्षेत्र के पचलंगी गांव में आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के पावन पर्व पर आयोजित होने वाले मेले की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है l वहीं पचलंगी का कुश्ती दंगल मैदान भी दुल्हन की तरह सज धज कर पूरी तरह से तैयार है l रामदेव नवयुग मंडल के महेश बबेरवाल के नेतृत्व में कैलाश बबेरवाल, अमित बबेरवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ श्रमदान व साफ-सफाई की l मेले को लेकर सोमवार को प्रथम नवरात्रा पर श्री मातेश्वरी धाम पर धर्म सभा का आयोजन भी किया गया l मेला कमेटी अध्यक्ष मदनलाल भावरिया व संयोजक जगदीश जाखड़ ने बताया कि मेला कमेटी के सदस्यों को विधि विधान से श्री मातेश्वरी धाम पर पूजा की एवं शांति से मेला संपन्न कराने की कामना की गई l इस दौरान डॉ रामावतार गजराज ने बताया कि सामाजिक सेवा, विधि ,खेलकूद प्रतियोगिता परीक्षाओं, गोसेवा, पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का भी मेला कमेटी द्वारा सम्मान किया जाएगा l 2 अक्टूबर को मेले के दौरान समाजसेवी स्वर्गीय छोटे लाल यादव के पुत्र वीरेंद्र यादव व महावीर यादव के द्वारा पहलवानों एवं पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा l इस अवसर पर बाबूलाल पटेल, नत्थू सिंह मीणा, नथमल टेलर, मूल सिंह शेखावत, राकेश बड़सरा, ओम प्रकाश पटेल, गिरधारी लाल सैनी ,कैप्टन श्रीराम तेतरवाल ,मोहन सैनी, मेला कमेटी मीडिया प्रभारी राहुल बडसरा भी मौजूद रहे l