संवाददाता संजय सेन जमवारामगढ़ |
आज जमवारामगढ़ कस्बे के गाँव - खतेपुरा ( चावंडिया) में बकरियों को चराने गयी महिला - गीता देवी शर्मा / पत्नी - रामगोपाल शर्मा , जाति - ब्राह्मण , उम्र - 50 की अज्ञात लोगो ने चांदी के हाथ और पैर के कडो को लेने के चक्कर मे महिला को बेदर्दी से मार दिया गया । कडो के नही खुलने के कारण पैरो को काट कर बिल्कुल अलग ही कर दिया । इस घटना से ग्रामीणों ने भाजपा नेता - महेंद्र पाल मीना के नेतृत्व में प्रदर्शन कर रोष जाहिर किया । और आपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई हैं ।