जिला कलक्टर ने किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
-स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश
कोटा 30 जनवरी। जिला कलक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने मंगलवार सुबह तलवंडी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। एडीएम सिटी बृजमोहन बैरवा भी साथ रहे।
जिला कलक्टर ने अचानक यहां पहुंचकर स्टाफ की हाजिरी जांची जिसमें सभी उपस्थित मिले। इसके अलावा मरीज पंजीकरण, चिकित्सा कक्ष, टीकाकरण तथा मरीजों की विभिन्न व्यवस्थाएं देखी।दवाओं की उपलब्धता की जानकारी ली।
दवाई पर्याप्त पाई गई। जिला कलेक्टर ने विभिन्न कक्षों में जाकर निरीक्षण किया। शौचालयों की स्थिति भी देखी। साफ सफाई पर अधिक ध्यान देने के निर्देश दिए। मरीज के पलंगों पर साफ चादरें बिछाने के निर्देश दिए। कक्षों, शौचालयों एवं समूचे परिसर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के निर्देश दिए।