जिला कलक्टर ने ई-फ़ाइल का अनिवार्यतः उपयोग करने के दिए निर्देश

राजसमंद । जिला कलेक्टर ने निर्देश जारी किए हैं कि सभी राजकीय कार्यालयों में ई फाइलिंग राजकाज प्रणाली को पूर्णतः लागू किया जाए। कोई भी फाइल या पत्र अब ऑफलाइन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। निर्देश में कहा गया है कि आमजन के हित में सरकार द्वारा लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय को त्वरित गति से लागू करने के लिए राजकीय कार्यालय में फाइलों का समयबद्ध निस्तारण एवं समस्त पत्रावलियों के मूवमेंट को ट्रैक करने के क्रम में पूर्णता ही फाइल प्रणाली लागू की गई है जिसका प्रभावी रूप से क्रियान्वयन किया जाना है।