जिला कलक्टर ने किया नहर सुदृढ़ीकरण कार्यों का निरीक्षण
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 4 अक्टूबर। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने मंगलवार को नहरी क्षेत्र का दौरा कर नहरों के सुदृढीकरण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने बडूंदा गांव में नहर में करवाए जा रहे जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य निर्माण में काम ली जा रही सामग्री की गुणवत्ता की जांच की और निर्देश दिए कि कार्यों मेें निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जावे।
तालेडा सीएचसी में देखी व्यवस्था
जिला कलक्टर ने तालेडा के सामुदायिक चिकित्सालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां रोगियों से दवाईयंा की उपलब्धता तथा मिल रही सुविधाओं के बारे में फीड बैक लिया। उन्होंने चिकित्सालय प्रभारी को सफाई व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के निर्देश भी दिए।