जिला कलक्टर ने किया सीएचसी का निरीक्षण, अनुपयोगी सामान के निस्तारण, स्वच्छता पर अधिक ध्यान देेने के निर्देश

कोटा 7 फरवरी। जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी ने बुधवार को सीएचसी दादाबाडी का औचक निरीक्षण किया। उन्होंन वहां विभिन्न व्यवस्थाएं देखी और आवश्यक निर्देश दिए।


उन्होंने सभी कक्षों में जाकर व्यवस्थाएं देखी। पंजीकरण, टीकाकरण, दवा वितरण, स्टोर, लैब, लेबर रूम, शौचालय सभी जगह जाकर निरीक्षण किया और सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। प्रभारी को निर्देश दिए कि वह नियमित राउंड लें तथा व्यवस्थाएं बेहतर बनाएं।

स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाए।चादर साफ हों, फटी हुई ना हों। दिन के निर्धारित रंग  के अनुसार चादर बिछाई जाएं। स्टोर रूम में दवाओं के पुराने खाली डब्बे अव्यवस्थित तरीके से मिले, जिन्हें निस्तारित करने एवं व्यवस्थित तरीके से रखने के निर्देश स्टोर प्रभारी को दिए। दवाओं की अधिक आवक के संबंध में भी जानकारी ली गई। रजिस्टर भी चेक किए। निरीक्षण के दौरान जिला कलेक्टर ने भर्ती मरीजों के परिजनों से बातचीत की और व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। एडीएम सिटी बृजमोहन बैरव साथ रहे।