जिला कलक्टर ने देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण..

राजसमंद । जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल ने बुधवार को देवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहाँ चिकित्सालय में आमजन को प्रदान की जा रही विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के वार्ड में जाकर भर्ती मरीजों से बात की और व्यवस्थाओं को देखा। दवा काउंटर पर जाकर निशुल्क दवा वितरण प्रणाली की जानकारी ली। जिला कलक्टर ने अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समुचित स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सरकार द्वारा प्रदान दी जाने वाली समस्त सुविधाओं को समय पर मरीजों को उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।