नया सवेरा कार्यक्रम के तहत विद्यालयों मंे ज़िला कलक्टर ने किया निरीक्षण

नया सवेरा कार्यक्रम के तहत विद्यालयों मंे ज़िला कलक्टर ने किया निरीक्षण

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग

बारां, 12 नवम्बर। ज़िला कलेक्टर नरेन्द्र गुप्ता के निर्देशन में सहरिया क्षेत्र की बालिकाओं के जीवन कौशल विकास हेतु चलाए जा रहे नया सवेरा कार्यक्रम के अंर्तगत विद्यालय स्तर पर ज़िला कलक्टर ने शाहाबाद के दांता और केलवाड़ा में निरीक्षण किया।
ज़िले में चलाए जा रहे नया सवेरा कार्यक्रम के अंतर्गत जीवन कौशल सत्रों का संचालन किया जा रहा है, जिनमंे विद्यालय की सहरिया बालिकाओं के साथ प्रत्येक शनिवार को गतिविधियाँ आयोजित की जाती है। ज़िला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता ने शाहाबाद के उच्च माध्यमिक विद्यालय दांता एवं महात्मा गांधी विद्यालय केलवाड़ा में निरीक्षण कर नया सवेरा कार्यक्रम की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बालिकाओं से बातचीत की। बालिकाओं ने भी ज़िला कलेक्टर के सारे सवालों का जवाब दिया।
ज़िला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को भी आदेशित किया गया है, जिसमे वो प्रत्येक शनिवार संबंधित विद्यालयों में जाकर नया सवेरा कार्यक्रम की जानकारी लेंगे। विद्यालय में ज़िला कलेक्टर के साथ पूर्व कार्यक्रम अधिकारी अशोक योगी, पीरामल फाउंडेशन से डा मयंक जोशी, ज्योति सांखला एवं समस्त विद्यालय स्टाफ मौजूद रहे।