कोटा 12 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय गुमानपुरा में करियर मेले का आयोजन जिला कलक्टर डॉ रविन्द्र गोस्वामी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने छात्राओं को अपनी रुचि के अनुसार विषय एवं करियर का चुनाव करने के लिये प्रेरित किया। विद्यार्थियो से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओ की तैयारी के संबंध में समाचार पत्रों का नियमित वाचन करने का सुझाव दिया एवं वि़द्यालय में छात्राओं को प्रार्थना सभा में समाचार पत्रों का वाचन करने के दिशा निर्देश दिए।