कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला कलक्टर ने किया विभिन्न जीवंत इकाईयों का अवलोकन

कृषि विज्ञान केन्द्र में जिला कलक्टर ने किया विभिन्न जीवंत इकाईयों का अवलोकन
बून्दी, 22 दिसम्बर। जिला कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने गुरूवार कोकृषि विज्ञान केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला कलक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र में विभिन्न जीवंत इकाईयों का अवलोकन भी किया।
           जिला कलक्टर ने अजोला इकाई का अवलोकन करते हुए अजोला की पशु आहार में उपयोगिता तथा केन्द्र के बीज उत्पादन फार्म पर बीज उत्पादन के तहत ली जाने वाली फसलों की जानकारी ली।
          उन्होंने केन्द्र की नर्सरी इकाई का अवलोकन करते हुए सहजन के पौधों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन पौधों को जिले की प्रत्येक आंगनबाड़ी केन्द्र पर वितरण किया जावे।  इसके बाद उन्होंने बकरी पालन इकाई में सिरोही नस्ल की बकरियों एवं उनके खान-पान, रहने के बारे में जानकारी ली।
           जिला कलक्टर ने डेयरी प्रदर्शन इकाई मंे स्थित गिर एवं संकर नस्ल की गायों के दूध उत्पादन के बारे में चर्चा की। साथ ही मातृ वृक्ष इकाई में स्थित अमरुद, बैर, नींबू, आवंला व चीकू के बगीचों का अवलोकन भी किया।  उन्होंने केन्द्र के विभिन्न उत्पादों का विपणन हेतु आउटलेट खोलने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करने का सुझाव दिया। जिला कलक्टर ने कृषि विज्ञान केन्द्र में विभिन्न इकाईयों के अवलोकन करने के पश्चात किये जा रहे कार्यों की सराहना भी की।
         निरीक्षण के दौरान केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष प्रो. हरीश वर्मा, उपनिदेशक कृषि विस्तार रतन लाल मीणा, प्रबंधक आरसेटी नरेन्द्र कुमार सेन, फार्म मैनेजर महेन्द्र चौधरी, वरिष्ठ अनुसंधान अध्येता दीपक कुमार, लोकेश प्रजापत एवं रामप्रसाद आदि मौजूद रहे।