किशनगंज पंचायत समिति के सभागार में गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे जिला कलेक्टर।

किशनगंज पंचायत समिति के सभागार में गुरुवार को उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम में पहुंचे जिला कलेक्टर।
मांस मछली की दुकानें हटाने का मामला फिर जिला कलेक्टर के सामने आया।
प्रशासन के निकम्मे पनकी हो गई हद।

जनसुनवाई कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार नहीं होने पर नहीं पहुंचे आमजन व जनप्रतिनिधि।
रहे समस्या सेअवगत कराने से वंचित

किशनगंज 12 मई गुरुवार को किशनगंज पंचायत समिति के सभागार में 11:00 बजे से उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में 11:00 बजे जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता पहुंचे। जिला कलेक्टर के आने तक इस जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन व जनप्रतिनिधि नजर नहीं आए।
किशनगंज पंचायत समिति की 39 ग्राम पंचायतों में से मात्र 1 सरपंच राधाकिशन मीणा ही मौजूद रहे जबकि आमजन नजर नहीं आए।
भीम आर्मी के नगर अध्यक्ष उस्मान ने वार्ड नंबर 3 में लगी अवैध मांस मछली की दुकानें को हटाने को लेकर लगातार बार-बार दिए जा रहे धरना प्रदर्शन ज्ञापन के बावजूद दुकाने नहीं हटाने का मामला जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता के सामने लाया गया।
उपखंड मजिस्ट्रेट द्वारा दिए गए धारा 133 सीआरपीसी की भी पालना नहीं की जा रही।
जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी को शीघ्र मामले का निस्तारण कर उचित कार्यवाही करने को कहा।

जिला कलेक्टर से पत्रकारों द्वारा आमजन व जनप्रतिनिधि के नई पहुंचने के बारे में पूछने पर बताया कि राज्य स्तरीय पर उपखंड जनसुनवाई कार्यक्रम में किशनगंज में भी उपखंड स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रचार-प्रसार व जानकारी पहुंचाने के बावजूद भी जनप्रतिनिधि व आमजन इस जनसुनवाई कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हुए जबकि सभी राजकीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
आमजन व जनप्रतिनिधि के नहीं आने से इस कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं नहीं आ पाई।
1,,2 समस्याएं आई हैं जिनमें पेयजल ,बिजली कस्बे में नकाराविद्युत पोल हटानेजिसका भी निस्तारण किया गया है पेयजल के लिए गांव में टैंकर चलाए जा रहे हैं और भी कोई समस्या सामने आएगी तो उसका प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाएगा।
इस उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में जिला कलेक्टर नरेंद्र गुप्ता उपखंड अधिकारी गौरव मित्तल तहसीलदार त्रिलोक चंद गुप्ता पंचायत समिति के विकास अधिकारी पहलाद राम ढूंढी।
सार्वजनिक निर्माण विभाग के की कनिष्ठ अभियंता,जलदाय विभाग के सहायक अभियंता नरेंद्र, महिला बाल विकास , चिकित्साविभाग ,वन विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे