जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने सरकारी स्कूल का किया औचक निरीक्षण
डीग, जिला कलक्टर शरद मेहरा ने बुधवार को महात्मा गांधी गवर्नमेंट स्कूल, सैंत का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार भी उपस्थित रहें। निरीक्षण के दौरान शिक्षा विभाग की गतिविधियों की धरातल पर क्रियान्विति एवं स्कूल में दी जा रही शिक्षण स्तर की जांच की गई। साथ ही स्कूल में साफ सफाई एवं विद्यार्थियों की स्कूल में नियमित उपस्थिति का भी अवलोकन किया गया।
इसके अतिरिक्त शिक्षकों की उपस्तिथि पंजिका ,पोषाहार दूध की क्वालिटी,स्टोक रजिस्टर, कंप्यूटर एजुकेशन, कंप्यूटर लैब आदि का निरीक्षण किया गया। जिला कलक्टर ने स्कूल में अव्यवस्थाओं को दूर करने के लिए निर्देश दिए है।उन्होंने छात्रों को वितरित किए जा रहे दूध की क्वालिटी के संबंध में अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है दूध की गुणवत्ता को लेकर कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान उन्होंने स्कूल के कार्मिकों को बुलाकर स्वयं दूध की क्वालिटी की जांच की। साथ ही प्रभावी शिक्षण देने हेतु शिक्षा अधिकारी और प्रधानाचार्य को नियमित निरीक्षण करने के निर्देश दिए हैं।