जिला कलक्टर शरद मेहरा ने विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत बैंक प्रबंधकों के साथ की बैठक

डीग, जिला कलक्टर डीग शरद मेहरा ने बुधवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत जिले के समस्त बैंक प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने बैंक प्रबंधकों को निर्देशित किया है कि वे विशेष प्रयास कर अपने बैंक की पेफ्रोमेंस में सुधार लाए और यदि पात्र व्यक्तियों को बीमा करवाने के दौरान किसी भी प्रकार की समस्या आ रही है तो उसे चिन्हित कर तत्काल निस्तारण करवाए। उन्होंने एलडीएम को विकसित भारत शिविरों में केंद्र सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना के तहत लाभार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करने और पंजीकृत लोगों की संख्या बढ़ाने के लिए बैंक प्रबंधकों के साथ प्रभावी ढंग से समन्वय करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्होंने पीएम स्वनिधि योजना, पीएम क्रेडिट कार्ड योजना पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कलेक्टर ने बीमा के पंजीकरण के पश्चात संबंधित पोर्टल पर सूचना अपडेट करने को कहा । बैठक में जिला कलक्टर ने राज्य सरकार द्वारा समय समय पर जारी की जा रही रैंकिंग में भीu संबंधित अधिकारियों को अपने प्रदर्शन को सुधारने के समुचित निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने बैंक से संबंधित राज्य स्तरीय रैंकिंग में डीग जिले के अकड़ो को ओसात संख्या से अधिक करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने बताया की सभी अधिकारियों की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है और यदि किसी भी अधिकारी द्वारा लापरवाही की जाएगी तो इस संबंध में करवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने बैंक के अधिकारियों को जनता के बीच में जा के संपर्क स्तपित करने और योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार करने को कहा ।उन्होंने सभी अधिकारियों को अपने लक्ष्यों के अनुसार कार्य पूरा करने के निर्देश दिए । इस अवसर पर जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार, जिला परिषद कमिश्नर नर्सीलाल मीणा,  एलडीएम डीग हुकम चंद मीना, विकास अधिकारी डीग आरती गुप्ता, मुख्य प्रबंधक डीग एसबीआई ब्रांच सियाराम मीना सहित अन्य अधिकारी एवं बैंक के प्रबंधक उपस्थित रहे।