जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ की बैठक

-पेशेंट के बीच विश्वास का वातावरण पैदा करे डॉक्टर - कलक्टर

डीग, जिला कलेक्टर शरद मेहरा ने समस्त खण्ड मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं समस्त चिकित्सा अधिकारी प्रभारी, (सीएचसी, पीएचसी,बीपीएम) के साथ मंगलवार को पंचायत समिति सभागार में बैठक की। बैठक के दौरान संबंधित चिकित्सा अधिकारियों के संस्थान से संबंधित टीकाकरण रिपोर्ट एवं समस्त नेशनल प्रोग्राम की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा की गई। जिला कलेक्टर ने चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह आपसी समन्वय बनाते हुए अस्पताल में आए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए। साथ ही चिकित्सक और स्टाफ, मरीजों के प्रति समर्पण और सेवा भावना से काम करे।

इसके अलावा उन्होंने टीकाकरण को बढ़ावा देने और टीबी मरीजों की पहचान कर उनका इलाज करने के निर्देश दिए। उन्होंने आशा सहयोगिनी से समन्वय करते हुए सम्पूर्ण टीकाकरण, मिसल्स रूबेला उन्मूलन पर विशेष ध्यान देने को कहा।उन्होंने सभी संबंधित चिकित्सा अधिकारीयों को अपने छेत्र में चिकित्सा विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत जारी किए गए लक्ष्यों के संबंध में निरंतर बैठक करने के निर्देश दिए। साथ ही समयबद्ध तरीके से सभी योजनाओं में जिले के आंकड़ों में सुधार लाने को कहा। इस दौरान अधिकारी फील्ड विजिट कर योजनाओं को धरातल पर लाने में आ रही समस्याओं को जान कर उन्हे दूर करने के संबंध में समुचित कार्य करे।

सभी डॉक्टर से आव्हान किया गया कि वे पेशेंट के बीच विश्वास का वातावरण पैदा करे और अस्पताल में आए हुए मरीजों की समस्याओं को धर्यपूर्वक सुनते हुए उनकी बीमारी का निराकरण करवाए । इस अवसर पर जिला मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मानसिंह, विश्व स्वास्थ्य संगठन की वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ रिचा, आरसीएचओ डॉ धर्मवीर सिंह सहित समस्त मुख्य ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहें।