जिला कलेक्टर श्रुति भारद्वाज ने स्वयं सहायता समूह सखी महिलाओं को किया सम्मानित

डीग, जिले में शक्ति वंदन स्वयं सहायता समूह सखी सम्मान समारोह मंगलवार को किशन लाल जोशी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के महाराजा सूरजमल सभागार में राजकीय ग्रामीण आजीविका विकास परिषद डीग के तत्वाधान में आयोजित किया गया । समारोह में जिला कलेक्टर ने सभागार में उपस्थित हुई 250 महिलाओं को सम्मानित किया। गौरतलब है कि राजीविका द्वारा गरीब महिलाओं को जोड़कर आजीविका संवर्धन कार्य किया जाता है।

जिला कलक्टर ने बताया कि जिले में छूटे हुए गरीब परिवारों को स्वयं सहायता समूह में जोड़ने का कार्य तेजी के साथ किया जाएगा इसके साथ ही उन्होंने गरीब महिलाओं का चिन्हितकरण करके उनके घर पर ही स्किल ट्रेनिंग देकर जिले में महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का निर्देश दिया है । उन्होंने बताया कि पूरे जिले के अंदर लगभग 5000 एसएचजी ग्रुप्स है जिनमे से काफी अभी तक अपना कार्य शुरू नहीं कर पाई है।

इसके मद्देनजर श्रीमति भारद्वाज ने प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार चलाई जा रही लखपति दीदी मेरी पहचान योजना को डीग जिले में लागू किया। उन्होंने जिले में महिलाओं की सर्वांगीण विकास के लिए डोर टू डोर ट्रेनिंग एवं उनके उत्पाद को बेहतर दर से बेचा जा सके इसके लिए एक मोबाइल एप्लीकेशन भी लॉन्च करने के निर्देश दिए है । समारोह में उपखंड अधिकारी डीग रवि गोयल, जिला शिक्षा अधिकारी नीलकमल गुर्जर, विकास अधिकारी आरती गुप्ता सहित भारी मात्रा में एसएचजी से जुड़ी महिलाएं उपस्थित थी।