जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज ने ली पूंछरी विकास योजना समिति की बैठक
डीग, जिला कलक्टर श्रुति भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को पंचायत समिति सभागार में पूंछरी विकास योजना समिति की बैठक आयोजित की गई।पूंछरी में राष्ट्रिय व अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मुहैया की जाए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पूंछरी के सर्वांगीण विकास के लिए निर्देशित किया है कि वे एक परिपूर्ण रोडमैप तैयार करे एवं पहले से चलाए जा रहे कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करे। राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुसार विभिन्न मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार की दिशा में काम करने के लिए निर्देशित किया गया है। इस संबंध में डीएम ने जिले के अधिकारियों को पूंछरी में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के निर्देश दिए है।
उन्होंने यात्रियों के लिए सुलभ व्यवस्थाएं, परिष्कृत विश्राम एवं अतिथि गृह, कुंडो का पुनरुद्धार, सड़कों व चौराहों पर साफ सफाई, प्याऊ, शौचालय एवं उचित लाइटिंग की सुविधाएं के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है । पूंछरी को ओर आकर्षित बनाने की दिशा में कार्य करे अधिकारी जिला कलक्टर ने उपखंड अधिकारी डीग को निर्देशित किया है कि वे 3 दिन के अंदर विभागों द्वारा ग्राम पूंछरी में किए गए कार्यों की रिपोर्ट बनाकरu प्रस्तुत करे साथ ही पीडब्ल्यूडी विभाग के किए हुए कार्यों पर विशेष ध्यान देते हुए उनकी समीक्षा रिपोर्ट जमा कराए।
उन्होंने वन विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए है कि वे अनावश्यक झाड़ियों को हटवाने, मुरझाए हुए पौधों के स्थान पर खिलते पौधे लगाए एवं पूंछरी को ओर आकर्षित बनाने की दिशा में कार्य करे। उन्होंने पर्यटन विभाग के उपनिदेशक संजय जौहरी को निर्देशित किया है कि वे अन्य सफल पर्यटन स्थलों के उदाहरण के बारे में जानकारी ले। साथ ही पड़ोसी राज्यों के सफल परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कंसल्टेंट की सलाह भी लें एवं पूंछरी को आत्मनिर्भर पर्यटक मॉडल के रूप में विकसित करें। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री के मंशा अनुरूप पूंछरी के मंदिरों को उज्जैन के महाकाल मंदिर एवं दूसरे संस्थापित मंदिरों के तर्ज पर बनाने के दिशा निर्देश दिए है।इस अवसर पर सरपंच पूंछरी गजाधर शर्मा, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार, उपखंड अधिकारी रवि गोयल एवं वीसी के माध्यम से उपनिदेशक पर्यटन विभाग संजय जौहरी सहित अन्य अधिकारी बैठक में उपस्थित रहें।