जिला कलेक्टर ने ली विभागीय गतिविधियों की समीक्षा बैठक
-समय पर कार्य पूरा करें अधिकारी नहीं तो की जाएगी सख्त कार्रवाई- डीएम
डीग, जिला कलेक्टर डीग श्रुति भारद्वाज ने सोमवार को पंचायत समिति सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की । जिला कलेक्टर की डीएम का पदभार ग्रहण करने के बाद यह पहली बैठक थी। बैठक के दौरान उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों से संबंधित किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी ली एवं सभी को अपने-अपने विभागों से संबंधित कार्यों में निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि सभी विभागों द्वारा धरातल पर किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण करने के लिए विजिलेंस टीम का घटन किया जायेगा। टीम समय-समय पर सभी विभागों का निरीक्षण करेगी, जिसके तहत उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी तैयारियां पूरी रखने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिले में चल रहे सभी विकास कार्यों को वे गंभीरता से लें।उन्होंने जल जीवन मिशन, पालनहार योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत कार्ड योजना, पीएम किसान सम्मान निधि योजना सहित सभी योजनाओं में समयबद्ध तरीके से लक्ष्य अर्जित करने के निर्देश दिए हैं ।
जिला कलेक्टर ने बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को जनसुनवाई को गंभीरता से लेने के लिए निर्देशित किया है। इस दौरान उन्होंने जनसुनवाई में आए प्रकरणों की निरंतर ट्रैकिंग करने, समयबद्ध तरीके से प्रकरणों के निस्तारण करवाने तथा मौके पर किए जा रहे समस्याओं का निराकरण की संख्या को बढ़ाने के संबंध में भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं।इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र परमार, उपखंड अधिकारी डीग रवि गोयल, कोषाधिकारी डीग देवेंद्र धवन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मान सिंह, संयुक्त निदेशक सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग कमल शर्मा सहित वीसी के माध्यम से जिले के ब्लॉक स्तरीय अधिकारी भी बैठक से जुड़े।