जिला कलक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग
बारां, 30 नवम्बर। जिला कलक्टर नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण में गति लाने के साथ भूमि आवंटन के प्रकरणों, राजस्व वसूली, पेंशन प्रकरणों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
जिला कलक्टर ने समस्त राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए अपेक्षित प्रगति के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि समस्त एसडीएम उपखंड स्तर पर समीक्षा बैठक आयोजित कर लंबित पेंशन, सहायता, अतिक्रमण, राजस्व वसूली के प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करेंगे।
जिला कलक्टर ने पीएम फसल बीमा के क्लेम, निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता रजिस्ट्रेशन, मतदाता सूची में सहरिया मतदाताओं का रजिस्ट्रेशन, मतदाता पहचान पत्र से आधार व मोबाइल को लिंक करवाने, खाद्य सुरक्षा सूची, मुआवजे के प्रकरण, सीएचसी, पीएचसी, मोबाइल टावर को भूमि आवंटन, सीमाज्ञान आदि के संबंध में भी निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम एसएन आमेठा, सीईओ जिला परिषद कृष्णा शुक्ला, समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।