राजसमंद । जिला कलक्टर डॉ भंवर लाल ने गुरुवार को विरासत सेवा संस्थान द्वारा जिला मुख्यालय स्थित गांधी सेवा सदन में दो दिवसीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में भारत की समृद्ध संस्कृति के विभिन्न पक्षों को उजागर करने वाले अभिलेख, हस्तलिखित पांडुलिपियों के साथ साथ पुराने सिक्के, डाक टिकट,स्टाम्प पेपर,जीर्ण शीर्ण दस्तावेज पुराने बाट घड़ियां,ताले एवं पुराने फोटो,पोस्ट ,डाक सामग्री,कार्ड,रियासत कालीन दस्तावेज,लाइटर पुराने अखबार इत्यादि सामग्री को प्रदर्शित किया गया जो उस दौर की संस्कृति इतिहास आदि पर रोशनी डालकर हमे अपने पूर्वजों की कला साधना के प्रति गौरव और सम्मान का भाव जागृत कर हमे अपनी संस्कृति एवं अपने बुजुर्गों की श्रम साधना के प्रति नत मस्तक कर गौरव का भाव पैदा कर इतिहास से रूबरू करवाते हैं।