जिला कांग्रेस सेवादल ने कांग्रेस कार्यालय में सेवादल की परंपरा अनुसार दल दिवस मनाया

जिला कांग्रेस सेवादल ने  कांग्रेस कार्यालय में सेवादल की  परंपरा अनुसार दल दिवस मनाया


बूंदी 25 दिसंबर, जिला कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कांग्रेस कार्यालय में सेवादल की  परंपरा अनुसार दल दिवस मनाया। इस अवसर पर कार्यकारी जिला मुख्य संगठक राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में ध्वज वंदन कर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में विचार व्यक्त करते हुए सैनी ने कहा कि सेवादल हमारे जीवन की एक विचारधारा है। ऐसे में सभी को एकजुट होकर कार्य करना चाहिए। सेवादल संगठन में प्रशिक्षण व अनुशासन सर्वोपरि है। जिन्हें जाने बिना सेवादल में काम करना संभव नहीं है। सेवादल की अवधारणा और विचार हमारे संगठन के प्रदर्शन का केंद्रीय तत्व है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में लोगों के बीच भाईचारा बड़ा है। जबकि भाजपा देश में जाति और धर्म के नाम पर नफरत फैला रही है। सैनी ने आगे कहा कि राजस्थान में कांग्रेस सरकार की योजनाओं से राज्य में हर तबके का चहुमुखी विकास हुआ है। सरकार की चिरंजीवी बीमा योजना, शहरी नरेगा रोजगार योजना, कक्षा 1 से 8 तक विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफॉर्म ,बाल गोपाल दूध योजना, ओल्ड पेंशन योजना, इंदिरा गांधी रसोई योजना से आम जनता को राहत मिली है। संयुक्त सचिव विकास शर्मा ने कहा कि सेवादल में निष्ठावान व्यक्ति ही आता है। इसलिए सेवादल को कांग्रेस की रीड कहा जाता है। कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए सेवादल को मजबूत बनाना होगा। गोष्ठी को जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इस्तियाक अली, बृजमोहन यादव, हैदर अली सांखला, दीनबंधु राठौर, दयाराम गौड़ ने भी संबोधित किया। प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए यह जानकारी शंकरलाल बैरवा ने दी। गोष्ठी में अमरलाल मीणा, हरिओम शर्मा, अब्दुल मजीद अंसारी, भीमसाल मीणा, जाकिर देशवली, बंटी कुमार, आशीष चोपदार, रामावतार गुर्जर,अब्दुल अजीज, इरफान अली, वीरेंद्र कुमार गौड़ आदि मौजूद रहे।