पानाचंद मेघवाल कर रहे है मतदाताओं से सघन जनसम्पर्क
-आज किया नगर परिशद क्षेत्र बारां के एक दर्जन से अधिक वार्डो का दौरा
मेघवाल को मिल रहा है अपार जन समर्थन
बारां 10 नवम्बर। बारां-अटरू विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याषी पानाचन्द मेघवाल द्वारा शुक्रवार को नगर परिषद बारां के कई वार्डो का अपने समर्थकों के साथ पहुंचकर दौरा किया तथा मतदाताओं से उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
ब्लाॅक नगर अध्यक्ष प्रषान्त भारद्वाज ने बताया कि कांग्रेस प्रत्याषी पानाचंद मेघवाल द्वारा मतदाताओं से लगातार जनसम्पर्क किया जा रहा है। जनसम्पर्क के दौरान पानाचंद मेघवाल को अपार जन समर्थन मिल रहा है एवं उनका माल्यार्पण, श्रीफल, साफाबंदी एवं फलों से तोलकर आत्मिक स्वागत किया जा रहा है। मेघवाल को मतदाताओं का अपार जन समर्थन मिल रहा है। आज पानाचंद मेघवाल द्वारा नगर परिषद क्षेत्र बारां के वार्ड संख्या-16, 17, 18, 19, 20, 21, 22, 23, 24, 25 लक्ष्मीपुरा, 26, 27, 28 एवं 29 नियाना में मतदाताओं के बीच पहुंचकर जनसम्पर्क किया तथा आगामी 25 नवम्बर को उनके पक्ष में अधिक से अधिक मतदान कर विजयी बनाने की अपील की। समर्थकों द्वारा आज पानाचंद मेघवाल को घोडी पर बिठाकर वार्डो में घुमाया गया।
पानाचंद मेघवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा जनकल्याण की अनेकों योजनाएं लागू की गई है जिससे आज प्रदेषवासियों को लाभ मिल रहा है तथा कांग्रेस सरकार पुनः काबिज होती है तो सात जनकल्याणकारी योजनाएं और लागू करेगी जिसमें महिलाओं को गृहलक्ष्मी गारण्टी योजनान्तर्गत साल में 10 हजार रूपए, 104 करोड परिवारों को 500 रूपए में गैस सिलेण्डर, काॅलेज के प्रथम वर्ष के विद्यार्थी केा लेपटाप, आपदा राहत पर बीमा गारण्टी 15 लाख तक, अंग्रेजी माध्यम से प्रत्येक विद्यार्थी के लिए षिक्षा की गारण्टी, सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंषन स्कीम गारण्टी योजना लागू करेगी। अतः आप कांग्रेस पार्टी को विजयी बनावे।