जिला शिक्षा अधिकारी गोस्वामी ने समर कैंप का किया औचक निरीक्षण

संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका

हिण्डोली बून्दी राजस्थान 

हिण्डोली कस्बे के सीनियर सैकंडरी विद्यालय मैं आयोजित समर कैंप का मंगलवार को जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सहित कई अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। शिविर में क्रिकेट खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र ‌ व्यास ने कहा कि वर्तमान में खेल ही जीवन बन गए हैं। बालक बालिकाओं को खेल के हर क्षेत्र में आगे आना होगा ।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नौकरी देना शुरू कर दिया है इससे खेल की महत्ता और बढ़ गई है । अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी ओम प्रकाश गोस्वामी, समग्र शिक्षा के समन्वयक योगेश शर्मा , शारीरिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवराज खींची न खेलों के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दें। एवं आगामी समय में हिण्डोली म को खेल कुंभ बनाने का भरोसा दिलाया। इस दौरान प्रिंसिपल नर्बदा मुराडिया मनोज आर्य, जाकिर हुसैन, रामबाबू पाराशर , लक्ष्मीकांत शर्मा, बाबूलाल यादव, रमेश शास्त्री, महावीर खींची, हीरालाल चन्देल,सम्पत गुर्जर,आदि शारीरिक शिक्षक उपस्थित रहै ।