जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एसपी ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

कोटा 8 अक्टूबर। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न स्तरों पर तैयारी शुरू कर दी गई है। संपूर्ण जिले में शांतिपूर्ण एवं भय मुक्त वातावरण में निर्वाचन संपन्न हो, इसके दृष्टिगत जिला निर्वाचन अधिकारी एमपी मीना एवं पुलिस अधीक्षक शहर शरद चौधरी ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र कोटा उत्तर एवं कोटा दक्षिण के मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया।
उन्होंने मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के साथ ही मोहल्लों में जाकर लोगों से भय मुक्त होकर मतदान करने की अपील की।उन्होंने कहा कि कोई भी परेशानी होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सूचना दें।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केन्द्रों पर सुविधाओं की भी जानकारी ली।उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी को निर्देशित किया कि वृद्ध एवं दिव्यांग जनों के लिए रैम्प, ट्राई साइकिल एवं अन्य सभी मतदाताओं की सुविधा के लिए पेयजल,छाया इत्यादि आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। उन्होंने रेलवे कॉलोनी थाना अंतर्गत रंग तालाब, अनन्तपुरा, क्रेशर बस्ती का भी भ्रमण किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर बृजमोहन बैरवा, सहायक कलक्टर श्रीमती सपना, पुलिस उप अधीक्षक हर्ष राज खरेड़ा, खीम सिंह राठौड़ ,भवानी सिंह एवं संबंधित थानों से अजीत बाड़ोलिया, वासुदेव,बृजबाला उपस्थित रहे।