कोटा 2 फरवरी। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने पुलिस अधीक्षक एवं अन्य अधिकारियों के साथ शुक्रवार को लोकसभा आम चुनाव 2024 के मध्यनजर जेडीबी कॉलेज का निरीक्षण किया। जिला कलक्टर ने कॉलेज भवन में बनाए जाने वाले स्ट्रांग रूम, मतगणना स्थल एवं अन्य संबंधित व्यवस्थाओं के क्रम में कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया।