जिला स्तरीय कृषि विकास समिति की बैठक आयोजित

जिला स्तरीय कृषि विकास समिति की बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा बारां कोटा संभाग

बारां, 11 नवम्बर। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता की अध्यक्षता में जिला स्तरीय कृषि विकास समिति की बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने कहा कि जिले में समस्त कृषि पर्यवेक्षक संबंधित क्षेत्रों में उर्वरक वितरण व्यवस्था की मॉनिटरिंग सुनिश्चित करेंगे साथ ही कृषि विभाग निर्धारित विभागीय लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति के संवेदनशीलता के साथ कार्य पूर्ण करें। बैठक में कृषि उपनिदेशक अतीश कुमार शर्मा ने रबी की बुवाई एवं आदान व्यवस्था, प्रदर्शन व मिनीकिट के लक्ष्य व प्रगति, कृषि यंत्र, फार्म पोेंड, सिंचाई पाइप लाईन, तारबंदी के कार्य की प्रगति, बजट घोषणा के कार्यों की प्रगति, कृषक प्रशिक्षण आदि के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर कृषि विभाग के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।