जिला स्तरीय समिति (डीआरएम) समिति की बैठक सम्पन्न हुई
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान
बूंदी, 29 नवंबर। जिला स्तरीय समिति (डीआरएम) समिति की बैठक मंगलवार को अतिरिक्त जिला कलक्टर मुकेश कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने निर्देश दिए कि चित्तौड़ रोड क्षेत्र में स्थित राईस मिलों में पानी भराव की समस्या का समाधान किया जावे। औद्योगिक इकाईयों को पावर कनेक्शन व लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण करें। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्थान इनवेस्टमेंट समिट 2022 के तहत एमओयू, एलओआई के लंबित प्रकरणों का भी निस्तारण किया। इसके लिए संबंधित इकाईयों से पत्र व्यवहार किया जावे।
बैठक में जिला उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक सुरेश चन्द्र शर्मा, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता मनीष मीना, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारी मौजूद रहे।