राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम

राजसमन्द। द्वारकाधीश टीटी कॉलेज भीलवाड़ा रोड पर आयोजित हुआ कार्यक्रम जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) डॉ भंवर लाल एवं जिला परिषद सीईओ राहुल जैन ने नव मतदाताओं को सम्मानित करते हुए विधानसभा चुनाव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों का भी किया सम्मान, इसी के साथ जिला कलक्टर ने नव मतदाताओं से संवाद कर मतदान अवश्य करने की अपील की, कार्यक्रम के बाद जिला कलक्टर एवं सीईओ ने छात्र-छात्राओं से करियर को लेकर संवाद करने के साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर छात्र-छात्राओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया,जिला कलक्टर एवं सीईओ ने साझा किए अपने जीवन एवं आईएएस की तैयारी के अनुभव को जिससे विद्यार्थी प्रेरित हुए, ओर अंत में सभी को दिलाई गई मतदान अवश्य करने की शपथ ।